फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के चुड़िहारी मोहाल में बृहस्पतिवार की रात छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह जानकारी मिलने पर आस पास के लोग पहुंच गए। बताते हैं कि युवक गुलजार अली (32) गर्मी की वजह से रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात को सोने के लिए छत पर गया था। रात में किसी वक्त वह नींद में असंतुलित होकर छत से नीचे आ गिरा। इस की जानकारी होने पर लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें