ज्ञानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय ने दावा किया कि देश में एकमात्र उनका संगठन ही प्रधानों की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहा है।जिला मुख्यालय से जंतर-मंतर तक प्रधानों के हित में धरना प्रदर्शन में पीछे नहीं है। यूपी में सत्ता परिव र्तन के बाद प्रधानों की कई मांग पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है। एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नई दिल्ली के जंतर -मंतर पर धरने में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने प्रधानों को आश्वस्त किया था कि यूपी में सरकार बनने पर उनकी मांग पूरी की जाएगी। ग्रामसभा को पूर्ण गणराज्य का दर्जा दिया जाएगा। इसका देश और प्रदेश के प्रधानों को बेसब्री से इंतजार हैं। बताया कि नौ जून को धरने की मांगो को एमएलसी बृजेश सिंह के पत्र के जरिए सीएम योगी को सौंपा गया है। कहा है कि पांच जुलाई को औराई में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का औराई ब्लाक सभागार में अभिनंदन किया जाएगा।