फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घुसकर चोरों ने की लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर। इलाके में सक्रिय चोर यूपी-100 पुलिस की सक्रियता को मात दे रहे हैं। चोर पुलिस को बौना साबित करने में कसर नहंी छोड़ रहे हैं।शनिवार की रात कोइरौना थाना क्षेत्र के सुर्यभानपुर ग्राम में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सामान उठा ले गए। सुर्यभानपुर ग्राम निवासी राजमणि शुक्ला के यहां परिवार के सदस्य रात को भोजन करके घर के बाहर स्रोए थे। रात में विद्युत पोल के सहारे छत पर चढ़े चोर अंदर घुस गए। अंदर आलमारी और बख्शे आदि में रखे 20 हजार नकदी, लाखों रुपये के जेवर समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह परिवार वालों के सोकर उठने पर अंदर सामान विखरा मिला। इसके बाद सामानों के गायब होने पर परिवार के लोग भौचक रह गए। गृहस्वामी ने इसकी तहरीर कोइरौना थाने में दी है। एसओ अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें