गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चार स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में सात महिलाओं समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार गोपीगंज सीएचसी में कराया गया।
पूरेदीवान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो जाने से बिर्जा देवी (40) घायल हो गईं। सागररायपुर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में अमित पांडेय (19), सुरेशचंद्र पांडेय (54), प्रदीप कुमार पांडेय (31) घायल हो गए। रामपुर घाट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो जाने से विमला देवी (37), मुन्नी देवी (30), भोला निषाद (31) को चोट आई। इसी तरह जमीन बंटवारे को लेकर चकपडौना गांव में मारपीट हो जाने से विजय कुमार (56), निर्मला देवी (50), उर्मिला देवी (45), विमलेश मिश्रा (14), खुशबू मिश्रा (16), ज्योति मिश्रा (17) घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की ओर से तहरीर दी गई।