फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से आए 128 छात्र-छात्राएं, जांच के बाद गए घर

विज्ञापन
गोपीगंज के आदर्श अतिथि भवन में कोटा से आई छात्रा का सैंपल लेती चिकित्सक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज/लालानगर। कोटा से रविवार को विशेष बस से 128 छात्र-छात्राएं जिले में पहुंचे। उन्हें जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज और आदर्श अतिथि भवन गोपीगंज में रोककर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आया। 14 दिन घरों में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई। डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का देखा।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में रहकर जिले के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं। लॉकडाउन के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोशल मीडिया पर सभी छात्र-छात्राओं ने कैंपेन चलाया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विशेष बस भेजकर उन्हें गृह जनपद भेजा गया। उसी क्रम में शनिवार की रात दो बजे और रविवार को सुबह आठ बजे तक कुल 128 छात्र-छात्राएं आएं। सभी छात्र-छात्राओं को आदर्श अतिथि भवन और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में रखा गया। सभी को जिला प्रशासन की तरफ से फल नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की और रिपोर्ट निगेटिव आई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. एस एस यादव की टीम ने सभी छात्र-छात्राओं का सैंपल जांच के लिए लिया। उसके बाद वाहनों से सभी को घर भेजा गया और 14 दिनों तक घरों में क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। खबर मिलने पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, तहसीलदार देवेंद्र यादव, ईओ अमृता सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

छात्रों ने सीएम का जताया आभार
लालानगर। राजस्थान के कोटा से विशेष बस से गृह जिले में आए छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी दिखी। बनकट मोढ़ निवासी छात्र शशांक दुबे, भदोही के भगवानपुर इंदिरा मिल निवासी अभिषेक पांडेय और सौरभ जायसवाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि सीएम अगर ध्यान नहीं देते तो वे अपने घर नहीं पहुंच पाते।
ऊंज सीमा पर रोके गए 101 प्रवासी, क्वारंटीन
ऊंज। जिले की पश्चिमी सीमा ऊंज पर शनिवार शाम और रविवार की सुबह 101 प्रवासियों को रोककर बूनमैक्स कान्वेंट स्कूल गोधना में क्वारंटीन किया गया। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। वे ऊंचाहार और अकबरपुर काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से अपने घर जा रहे थे। डॉ. गुलाब शंकर यादव की टीम ने सभी प्रवासियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपा। दोपहर बाद एसडीएम सदर कविता मीणा मौके पर पहुंचकर भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें