फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127 प्रशिक्षुओं की हुई काउंसलिंग

Tue, 29 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
72 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के तहत सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट पर 127 प्रशिक्षुओं ने काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन


मंगलवार को विकलांग और महिला अभ्यर्थियों से विकल्प लिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति पत्र आवंटित किया जाएगा।

प्राथमिक विद्यालयों में 72 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जिले में आठ सौ पद सृजित किए गए हैं। पहले चरण में करीब 383 शिक्षकों का चयन किया गया है।

द्वितीय चरण में 135 शिक्षकों को चयनित किया जाना है। 135 शिक्षकों के चयन में 83 महिला और 51 पुरुष शामिल हैं। इन शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए सोमवार को बुलाया गया था।
विज्ञापन


 सोमवार को डायट पर महिला अभ्यर्थियों में 83 में से 81 और पुरुषों में 51 में से 46  उपस्थित हुए। दोनों में सात प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी औराई अरविंद पांडेय ने बताया कि दो काउंटरों पर काउंसलिंग की गई। मंगलवार को स्कूलों पर मौलिक नियुक्ति के लिए महिलाओं और विकलांगों का विकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें