फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वास्थ्य मेले में 1230 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसमी बीमारी से ग्रसित 1230 मरीजों का उपचार किया गया। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, वारयरल बुखार से पीड़त रहे। जिन्हें जांच पड़ताल करके दवा दी गई। करियावं, सेमराध, चकटोडर, कसियापुर, हरिहरपुर, कटरा, गोपीगंज, जयरामपुर, लालानगर सहित 20 केंद्रों पर सुबह 10 से चार बजे तक स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जंगीगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष कुमार यादव ने बताया कि गर्मी ज्यादा हो रही है। लापरवाही बरतने पर तुरंत बीमार पड़ सकते हैं। दोपहर 12 से चार बजे तक बिना काम के घर से बाहर न निकलें। हर आंधे घंटे पर पानी पीते रहे, तरल पदार्थ का खुब सेवन करें। चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाए। सीएमओ डॉ. एसके ने पीएचसी जंगीगंज समेत कई केन्द्रों पर निरीक्षण किया। कहा कि व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरती जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें