फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

346 वीआईपी नंबर जारी करेगा परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिवहन विभाग ने वाहनों के अति आकर्षक वीआईपी नंबर में बदलाव किया है। अब ऐसे नंबरो की ई-नीलामी होगी। नीलामी में अधिक बोली लगाने वालों को नंबर आवंटित किया जाएगा। वीआईपी नंबर के लिए आवेदक को तीन से 15 हजार अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

दुपहिया, चार पहिया वाहन संचालक आकर्षक एवं वीआईपी नंबर केइलिए काफी परेशान होते हैं। इसके लिए वाहन चालक विभाग के कर्मचारी से लेकर बाबूओं से मिलकर तालमेल बिठाते लेकिन अब आनलाईन आवेदन करने के बाद ई-नीलामी से वीआईपी एवं आकर्षक नंबर को आवंटित किया जाएगा। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि ई- आक्शन के माध्यम से निर्धारित शुल्क का एक तिहाई जमा कराकर 29 अप्रैल से पंजीयन शुरू हो जाएगा। अति आकर्षक नंबर को पाने के लिए बुकिंग के तहत पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के चार दिन बाद नंबरों की आनलाईन नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले आवेदक को सातवें दिन नंबर आवंटित किया जाएगा। अगर जिस आवेदक को नंबर नहीं मिलेगा तो ज मा शुल्क 15 दिन के अंदर उसके खाते में स्वत: लौट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें