ज्ञानपुर। केएनपीजी कॉलेज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेवायोजना के तीसरे दिन क्षेत्र के चकवा चंदेल गांव में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें नारा मतदान महादान, स्वच्छता अपनाओ स्वास्थ्य बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल है तो जीवन है... लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। दोपहर में आयोजित बौद्धिक गोष्ठी में समाज से अंधविश्वास दूर रहने को लेकर एक दूसरे से विचार साझा किया गया। विचार गोष्ठी में प्रतिभागी सूरज और आकाश ने अपने विचार रखे। इस दौरान वक्ताओं ने अपने व्यख्यान में कहा कि विद्वान सर्वत्र सम्मान का पात्र होता है। उसको किसी भी देश काल की सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। इसलिए शिक्षा व्यक्तित्व का निर्माण करने वाली सकारात्मक होनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. अवधेश सिंह यादव आदि रहे।