ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्नातक की परीक्षा में बुधवार को 604 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केएनपीजी कॉलेज की स्नातक परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक कराई गई। परीक्षा की प्रथम पाली में बीए द्वितीय वर्ष के अंग्रेजी के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें 224 परीक्षार्थी शामिल हुुए। दूसरी पाली में बीए प्रथम वर्ष के समाजशास्त्र के द्वितीय प्रश्नपत्र, बीए तृतीय वर्ष के राजनीति विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें 374 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।