चौरी। इलाके के भकोड़ा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथावाचक शिवशंकराचार्य वैरागी ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित से शुकदेव कहते हैं कि संसार का कल्याण करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। जब-जब धर्म की हानि होती है तब सज्जनों का कल्याण और राक्षसों का वध करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। भगवान के नाम की महिमा का बखान किया और कहा कि कलियुग में कल्याण भगवत चरणों में ही प्राप्त हो सकती है। हमें भगवान से भक्ति के अतिरिक्त और कुछ नहीं मांगना चाहिए। स्वामी जी ने कृष्ण का जन्म कैसे हुआ और जन्म के बारे में श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से विस्तृत रूप से सुनाया। इस मौके पर इंदू देवी, संजीव दुबे, सरिता देवी, अवधेश पांडेय, अतुलकांत पांडेय, आलोक दुबे, विभूति नारायण तिवारी, अमर बहादुर सिंह, चंद्रेश तिवारी, अशोक दुबे, राजमणि, गुड्डू दुबे, विशाल दुबे आदि मौजूद रहे।