फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन हादसा: अमान्य स्कूल की प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनों गांव में 12 जनवरी को हुए स्कूल वैन हादसे में पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी एससी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका कंचन को गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद वह अपने रिश्तेदारी में छिपकर रह रही थी। वह मायके जाने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। इस मामले में एक सप्ताह में पुलिस ने यत तीसरी गिरफ्तारी की है। जबकि वाहन मालिक अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

शनिवार को ज्ञानपुर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि लखनो गांव में 12 जनवरी को अमान्य एससी कान्वेंट स्कूल के वाहन में सिलिंडर से आग लगने से 19 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिवहन अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक सुशील कुमार दूबे, प्रधानाध्यापिका कंचन दूबे, चालक मनोज कुमार और वाहन मालिक अशोक कुमार के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी राजेश एस के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र की निगरानी में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा गया था। घटना के अगले दिन 13 जनवरी को ही पुलिस ने वाहन चालक मनोज कुमार यादव, 16 जनवरी को स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार दूबे को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापिका कंचन दूबे को भी मिर्जापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह घटना के बाद डर गई थी और रिश्तेदारी में छिपकर रहती थी। बताया कि उसके पति अवैध तरीके से विद्यालय चला रहे थे। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि जिस सिलिंडर में आग लगने से बच्चे झुलसे थे, वह आरोपी प्रधानाध्यापिका के नाम है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक भैया छविनाथ सिंह, एसआई सरोजमा सिंह, जवाहर लाल, दयाशंकर ओझा, नंद किशोर राय, श्रीकांत राय आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें