फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57वां दिन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लंबे समय से जर्जर पड़े ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर नागमलपुर में क्रमिक अनशन कर रहे सशक्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन मंगलवार को 57वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोड का निर्माण कार्य शुरू होने तक अनशन चलता रहेगा।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को सशक्त समाजवादी पार्टी ने पांच साल से जर्जर पड़े ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू किया था। कई बार प्रदर्शन उग्र हुआ और पुतले भी दहन किए गए, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था ने सिवा अनशन को खत्म कराने के प्रयास के और कुछ नहीं किया। कई बार लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारी अनशनस्थल पर गए और आश्वासन दिया, लेकिन अनशनकारी नहीं माने। मंगलवार को अनशन के 57 दिन पूरे हो गए। ससपा के अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान कई राजनीतिक दलों और समाजसेवा से जुड़े लोगों ने अनशन को समर्थन भी दिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसपी राव ने कहा कि टेंडर हो गया है। सड़क निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। मंगलवार को अनशन स्थल पर भाकपा के पारसनाथ बिंद, शोभनाथ गौतम, भग्गल गौतम, मेवा लाल यादव, हिंछलाल यादव, कृपाशंकर दुबे, सोनू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें