फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी कर्मियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी ी कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कर्मचारियों के शोषण को लेकर आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को संगठन और प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के मध्य वार्ता होगी। जिसमें उनकी मांगो लेकर चर्चा की जाएगी। विशिष्ठ अतिथि भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने उनकी मांगो को जायज बताया। कहा कि सरकार से मांगो को लेकर विचार विमर्श करेंगे। प्रदेश मंत्री बाबूलाल मौर्य ने कहा कि विभागीय अधिकारी और प्रशासन बेवजह परेशान न करें। मौके पर सीतारानी मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रमेश कुमार, गीता राय, शिप्रा मौर्य, रज्जो देवी, राजेश कुमार सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें