फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 बकाएदारों की बती गुल, वसूले 12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। विद्युत चोरी और कटियामारी तथा भुगतान वसूली अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों ने शहर के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। तीन अलग अलग टीमों ने अभियान में 45 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने के अलावा 12 लाख रुपये बकाया वसूली की। कार्रवाई से मोहल्लों में खलबली मची रही।
कटियामारी और बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। ऐसे में अधिशासी अभियंता राम कुमार भी कार्यालय में न बैठ कर सघन जांच में लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को उनके आदेश पर तीन टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया। वह खुद भी एक टीम के हिस्सा थे। टाऊन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने बताया कि आज कुशियरां, रामरायपुर, रजपूरा, नेशनल स्कूल तिराहा, इंदिरा मिल चौराहा, आनंद नगर, मेनरोड, स्टेशन रोड, काशीपुर, दरोपुर, नूरखानपुर, जमुनीपुर आदि में जांच की गई। इस दौरान बहुत से बकाएदार तो नहीं मिले लेकिन कुछ जगहों पर 45 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। कई उपभोक्ताओं से बकाया रुपये वसूले गए। आज की कुल वसूली 12 लाख रही। एसडीओ ने बताया कि मीटरों को घरों के बाहर लगाने का आदेश है। जबकि विद्युत भार की भी जांच की जा रही अभियान में धर्मेंद्र गुप्ता, ध्रुव कुमार, विनोद यादव, शैलेंद्र मौर्य, आरबी भारती, विजय शंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृत से अधिक भार का इस्तेमाल करना तथा कटिया कनेक्शन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्युत चोरी से न केवल विभाग को नुकसान हो रहा है बल्कि आम उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। यदि किसी भी लोगों को कटियामारी की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचना दें। -राम कुमार , एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें