फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों का वेतन रोका, दो को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में शौचालय, पठन-पाठन, छात्रसंख्या, एमडीएम, यूनिफार्म, ड्रेस, बैग आदि का वितरण, विद्युतीकरण की समीक्षा की। भदोही के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरदहां में बिना सूचना के अनुपस्थित सहायक अध्यापक भोलानाथ पाल और लवकुश सिंह के अनुपस्थित रहे। दोनों शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। देर से आई शिक्षिका कमलपति पाल को चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर में साफ-सफाई न होने पर शिक्षकों को चेताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिखारीपुर में भी पठन-पाठन सही न होने पर सभी शिक्षकों को पखवारे भर में सुधार का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें