भदोही। मानस सत्संग समिति की बैठक मंगलवार को मेनरोड स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें समिति का पुनर्गठन किया गया और नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बैठक में समिति की ओर से सामाजिक कार्यों में तेजी लाने पर मंथन किया गया। साथ ही महिला डिग्री कालेज खोलने का निर्णय लेते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सुरेश अग्रवाल को महामंत्री, राजेश जायसवाल को सहमंत्री रागोपाल गोयल को कोषाध्यक्ष, अशोक गुप्ता तो सह कोषाध्यक्ष, बनाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष सीताराम गुप्त ने डिग्री कालेज स्थापना पर जोर दिया। कहा कि बालिकाओं की उच्च शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष राम गोपाल गोयल ने कहा कि डिग्री कालेज की स्थापना के लिए समिति के पास भूमि है। इस संबंध में पहले से ही काफी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। बैठक में सीताराम गुप्ता, राजाराम गुप्ता, रामसहाय जायसवाल, कृष्ण प्रकाश, सत्यशील जायसवाल, डा.एसपी गुप्ता, विपिन बरनवाल, विनीत बरनवाल, ब्रह्म जायसवाल, संदीप कानोडिया, सतीश गांधी, प्रिंस गुप्ता, करुणा शंकर दूबे, अशोक पाल, मनोज जायसवाल, रमेशचंद्र यादव, संदेश सुनेजा आदि मौजूद रहे।