फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर से शुरू होंगे स्कूल स्तरीय खेलकूद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को जनपदीय क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। इसमें न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिलास्तर पर होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बीएसए अमित कुमार ने कहा कि स्कूल से एनपीआरसी स्तर पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में खेलकूद होगा जबकि अंतिम सप्ताह में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद होगा। नवंबर के पहले सप्ताह में जिलास्तरीय खेलकूद होगा। जिला व्यायाम शिक्षक मनोज उपाध्याय ने कहा कि खेलकूद की तिथियों को ध्यान में रखते हुए व्यायाम शिक्षक बच्चों की तैयारी करा लें। उन्होंने कहा कि जो बच्चे खेलकूद में हिस्सा लेंगे उनका आधार कार्ड जरूरी है। बैठक में सुधीर सिंह, घनश्याम यादव, अखिलेश यादव, तेज बहादुर पाल, राजेंद्र बिंद, सूर्यकांत मौर्य, समरजीत, योगेंद्र, रविंद्र शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें