फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षकों के वेतन काटने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने मंगलवार को सुरियावां ब्लॉक के छह प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षकों का वेतन काटने की संस्तुति की जबकि एक अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय बिहियापुर में पंजीकृत 92 छात्र-छात्राओं के मुकाबले केवल 17 विद्यार्थी उपस्थित मिले। स्कूल में वाल राइटिंग भी सही नहीं मिला। छात्रसंख्या कम होने पर हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायभावसिंह में पंजीकृत 140 में से 66 बच्चे मिले। प्राथमिक विद्यालय सराय भावसिंह में पंजीकृत के सापेक्ष कम बच्चे उपस्थित मिले। रजिस्टर में गलत तरीके से छात्र संख्या अंकित की गई थी। शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने की संस्तुति की। प्राथमिक विद्यालय हरीपट्टी में स्थिति संतोषजनक मिली, जबकि प्राथमिक विद्यालय चककिशुनपुर में सहायक अध्यापिका प्रतिमा मिश्रा दो दिनों से अनुपस्थित मिलीं। उनका दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय कोछिया स्थिति संतोष जनक मिली, जबकि पूर्व माध्यमिक में शिक्षक इंद्रमणि मिश्रा के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें