फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 15 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के बाजार सरदार खां मोहल्ला स्थित एक कालीन गोदाम में मंगलवार की रात आग लगने से लाखों रुपए के कालीन और कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं देख गोदाम के अहाते में सो रहे बुनकरों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और गोदाम स्वामी को सूचना देकर बुनकरों ने किसी तरह आग बुझाना शुरू किया। आरोप है कि सूचना के करीब डेढ़ घंटे के बाद दमकलकर्मी पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। बाजार सलाबत खां मोहल्ले के निवासी इरशाद अंसारी कालीन का कारोबार करते हैं। उन्होंने बाजार सरदार खां मोहल्ले में हाजी मुनीर अंसारी का गोदाम किराए पर ले रखा है। गोदाम में तैयार कालीन और कच्चा माल रखा जाता है। गोदाम के अहाते में ही उनके बुनकर रहते हैं। बुनकरों ने बताया कि घटना देर रात ढाई से तीन बजे के बीच की है। धुआं और आग की लपटों से उनकी आंखें खुली तो अफरातफरी मच गई। बुनकरों ने तत्काल अपने मालिक और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कारोबारी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के डेढ़ घंटे के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक तब तक ज्यादातर सामान जल चुका था। बुनकरों और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे लग गए। कारोबारी इरशाद ने बताया कि आग से गोदाम में रखे 15 लाख रुपये से ज्यादा के कालीन और कच्चा माल जल कर नष्ट हो गया। आग कैसे लगी के बारे में वह स्पष्ट नहीं बता सके। हालांकि उनका अनुमान था कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें