फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल से मिलेगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अगस्त से हर महीने में बचपन, ममता और लाडली दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक माह की पांच तारीख को बचपन, 15 को ममता और 25 को लाडली दिवस मनाया जाएगा। बच्चों और धात्रियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शासन की ओर से यह पहल की गई है। निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का पत्र आने के बाद विभागीय स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कुपोषण खत्म करने के लिए शासन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से हर बच्चे और गर्भवती माताओं को पोषणयुक्त भोजन और नाश्ता देने का प्रयास कर रहा है। राज्य पोषण मिशन, हॉट कुक्ड योजना, पोषाहार वितरण समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से इसे खत्म करने की कवायद चल रही है। सूबे में नई सरकार बनने के बाद अब लोगों को जागरूक करने के लिए बचपन, ममता और लाडली दिवस मनाया जाएगा। डीपीओ अनुपमा शांडिल्य ने बताया कि बचपन दिवस के दिन महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया जाएगा। इसमें बच्चे के परिवारवालों के साथ केंद्र की सहायिका और कार्यकर्ता होंगे। ममता दिवस पर छह माह तक की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की जाएगी जबकि लाडली दिवस पर किशोरावस्था में पहुंचने वाली बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। केंद्र पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अभिभावकों से लेकर किशोरी को जीवन में आने वाली समस्याओं और उसके निस्तारण के बारे में बताया जाएगा। निदेशालय से पत्र आने के बाद सभी सीडीपीओ को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें