सुरियावां। खरगपुर बाजार में नाई की दूकान पर बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में ग्राहक ने नाई के पेट में कैंची मार दी। इससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने सुरियावां पीएचसी में उसका उपचार कराया। कुसौड़ा निवासी जयप्रकाश शर्मा खरगपुर में एक गुमटी लगाकर बाल काटता है। गांव के ही दो युवक नंदू और रवि गौतम ने मंगलवार को उसके यहां बाल कटवाया। कटिंग ठीक न होने पर वे नाई के ऊपर भड़क गए। बात बढ़ी तो एक युवक ने कैंची चला दी। इससे वह घायल हो गया। यूपी100 पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।