गोपीगंज। नगर के भगवतपुर में कबूतरनाथ मंदिर से स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग आधा अधूरा सड़क छोड़ने का मामला जिलाधिकारी तक पहुंच गया है। नागरिकों ने निर्माण कार्य में गडबड़ी का आरोप लगाकर जांच की मांग की है। पूर्व प्रधान हरिप्रताप सिंह, गौरव सिंह ने डीएम को पत्र देकर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि अधूरा कार्य होने के बाद भी लोकार्पण कर दिया गया। जांच की मांग करने वालों में शिवशंकर मौर्य, अशोक कुमार, मेहंदी हसन, रघुवर सिंह आदि शामिल रहे।