फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 महिलाएं बनेंगी ड्रोन दीदी, देंगी खेतीबारी का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत जिले की 12 महिलाओं को ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं का चयन किया जाएगा। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद एनआरएलएम विभाग चयन की कवायद में जुट गया है। पूर्व में चयनित पांच महिलाएं ब्लॉक स्तर पर होने वाली कृषि गोष्ठियों एवं कार्यशाला में ड्रोन के प्रयोग एवं कृषि में इसके फायदे के बारे में महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को खेती के आधुनिक तरीकों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षित कर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ये महिलाएं ड्रोन के जरिये फसलों पर कीटनाशक और पोषक तत्त्वों के छिड़काव जैसी सेवाएं देंगी। इससे जहां उनकी आय में सुधार होगा, वहीं, खेती-किसानी के कार्य में भी उनकी रुचि बढ़ेगी। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि इस साल 12 महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाने का लक्ष्य मिला है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जल्द ही चयन कर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद यह महिलाएं खेतीबारी करने वाली महिलाओं संग पुरुषों को ड्रोन के प्रयोग, इसके फायदे के बारे में बताएंगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में पांच महिलाएं ड्रोन दीदी के रूप में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें