फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नेशनल स्कूल गेस्म के लिए चयनित हुए 12 खिलाड़ी

विज्ञापन
गोपीगंज में शतरंज खेलते छात्र-छात्राएं। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
जिले के 12 शतरंज खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में भदोही का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये तीन टीम में शामिल होंगे। बालिका वर्ग अंडर-17 व अंडर-14 में सरकारी विद्यालयों की छात्राओं की टीम ने जगह बनाई है।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, गोपीगंज के खिलाड़ी की टीम चयनित हुई।
प्रतियोगिता के लिए चयन के लिए आयोजित गेम्स में राजकीय हाईस्कूल चकमंधाता की अंडर-17 बालिका टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने सोनभद्र की टीम को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
टीम में आराधना, काजल, हनी, शिफा और रुचि शामिल रहीं।
इसी तरह कंपोजिट स्कूल धनापुर की अंडर-14 बालिका टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय नेशनल स्कूल गेम्स के लिए अपना स्थान बनाया। इस टीम में वंशिका, सुनैना, नांशी, रूही और निधि शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, गोपीगंज की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने प्रतियोगिता में सोनभद्र और मिर्जापुर की टीमों को पराजित किया। इस टीम में आदर्श, श्रेष्ठ और वेदांश शामिल हैं। टीम के कोच प्रभात यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें