फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में जल्द खुलेंगी 12 नई सहकारी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही 12 नई प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (बी-पैक्स) शुरू की जाएंगी। इसके लिए समितियों का गठन कर दिया गया है। भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। वहीं दो समितियों का संचालन किराये के भवन से शुरू कर दिया गया है। कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग लगातार सहकारी समितियों का विस्तार कर रहा है। पहले से संचालित 52 साधन सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण और आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है, ताकि किसानों को अधिक पारदर्शी और बेहतर सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

विभाग ने भिदिउरा, केदारपुर, रैपुरी, छनौरा, मंगुरा, नारेपार, बर्जीकला, रामापुर, सहसेपुर, लसमड़ा, भभौरी और नवधन गांव में नई बी-पैक्स समितियों का गठन किया है। इन समितियों के लिए भूमि उपलब्ध होने के बाद भवन निर्माण कराया जाएगा। सहायक निबंधक, सहकारिता राम प्रकाश ने बताया कि 12 नई समितियों का गठन पूरा हो चुका है। इनमें ज्ञानपुर के केदारपुर और औराई के भिदिउरा स्थित दो समितियों का संचालन किराये के भवन से शुरू कर दिया गया है। शेष समितियों के लिए भूमि उपलब्ध होते ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें