ज्ञानपुर। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हें 12 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। पांच चिकित्साधिकारी सहित 7 स्वास्थ्यकर्मियों के अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ ने सभी का एक माह वेतन बाधित कर दिया। वहीं सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा।
डीएम के आदेश के बाद भी जिले में स्वास्थकर्मियों की लापरवाही हर रोज उजागर हो रही है। स्वास्थकर्मी मन मुताबिक ड्यूटी कर रहे हैं। सीएमओ के निरीक्षण में गोपीगंज सीएचसी से बिना किसी सूचना के 12 स्वास्थकर्मी ड्यूटी से गायब रहे। जिसमें एक महिला व चार चिकित्साधिकारी, सहित दो फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले स्वास्थकर्मियों का वेतन रोका गया है। वहीं उनसे जवाब भी मांगा गया है। कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
महिला चिकित्साधिकारी डॉ. राजवीर कौर, चिकित्सधिकारी डॉ. समीर उपाध्याय, आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीराम उपाध्याय, मो. अनीस, डॉ. नंदलाल, काउंसलर सोनू तिवारी, स्टाफ नर्स रजनी सिंह, एक्स-रे टेक्नीशियन रवि पाल, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार और राकेश कुमार नायर, ऑफिस ब्वाय धर्मदीन, चालक शर्मा अनुपस्थित मिले।