फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की उपेक्षा झेल रहे बेरोजगार:बीएमएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। रविवार को गोपीगंज नगर स्थित भारतीय मानव समाज पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जहां पदाधिकारियों ने धर्म और जातिवाद की राजनीति करने वाले दलों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिप्रकाश बिंद ने कहा कि पृथक पूर्वांचल की मांग को लेकर पार्टी लोकसभा चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। कामयाबी मिलने पर बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि आज पूर्वांचल के बेरोजगार नौजवान दलगत सरकारों की अनदेखी कारण गुजरात-मुंबई जैसे महानगरों में शोषण और अत्याचार के शिकार हो रहे हैं फिर भी कोई बोलने वाला नहीं है। बैठक में रमेशचंद, बृजेश कुमार बिंद, सुनील मौर्या, ब्रह्मा शंकर कनौजिया, मुकेश कुमार, शिवपूजन, गोपीचंद, मनोज कुमार, सरिता देवी, शिवबहादुर, शिवशंकर, पवन कुमार, विकास कुमार, सूरज, गोपाल, डा.अनुपम, आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें