फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटके विकास कार्यों को लेकर मुखर हुये सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्व सभासद अनीश अख्तर एवं वार्ड नंबर 5 के सभासद संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से रविवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता से मिलकर अधूरे विकास कार्यों को अविलंब पूरा कराने की मांग की। वहीं राजमार्ग से अंजही मोहाल होते हुए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन-रामपुर घाट की ओर जाने वाली सड़क की दुर्दशा से अवगत कराकर नवीनीकरण और हनुमानगढ़ी तालाब की सीढ़ी आदि का निर्माण कराने को कहा।
विज्ञापन

सभासदों ने अवगत कराया कि नगर को राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क छोटी चौमुहानी से केड़वरिया तक गड्ढे में तब्दील हो गई है। छोटी चौमुहानी से रेलवे फाटक तक पिछले कार्यकाल में रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क को लोक निर्माण विभाग हैंडओवर करा लिया गया था लेकिन निर्माण अधूरा छोड़ने से नगरवासियों समेत यात्रियों, वाहन सवारों को हलकान होना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में छोटी चौमुहानी से केड़वरिया रेलवे क्रासिंग तक इंटरलाकिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। हनुमानगढ़ी तालाब की क्षतिग्रस्त हुई सीढ़ी और रिटर्निंग वाल निर्माण कार्य को भी कराया जाएगा। उन्होंने पूर्व में हुए कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें