फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास मशीनों ने दिया धोखा,नहीं हो पा रहा राशन का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलापूर्ति विभाग अपने ही बुने संसाधनों को लेकर परेशान नजर आ रहा है। बुधवार से जनपद में राशन वितरण कराने की व्यवस्था उस समय ध्वस्त हो गई जब कालाबाजारी व धांधली को रोकने के लिए वि भाग ने करोड़ों रुपए खर्च कोटेदारों को उपलब्ध कराई गईं पास मशीनें अपडेट के अभाव में काम नहीं कर सकीं और कार्ड धारक बिना राशन के ही लौटते रहे।
छह ब्लाक खंडों के अधीन लगभग पांच सौ से अधिक गांवों में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर माह के छह तारीख से राशन वितरण कराने की व्यवस्था रहती है जिसका क्रम माह के अंत तक चलता रहता है। पूर्व के दिनों में शासन से लेकर प्रशासन स्तर पर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के मुंह का निवाला खाद्यान्न माफियाओं की मिलीभगत से कालाबाजारी के भेंट चढ़ने की शिकायत को गंभीरता से लेकर पास मशीन के जरिये शिकायतों पर विराम लगाने की योजना तो बना लिया गया लेकिन मशीने अकसर कार्डधारकों का लोड वहन कर पाने में असमर्थ ही रहती हैं। दुकानदार भी मशीन न चलने का अवसर पाकर हलकान बने रहते हैं। जबकि ब्लाक स्तरीय इंजीनियरों की टीम मशीन के संचालन में चक्रमण कर आने वाली गड़बड़ियों को दूर कराया जाता है फिर भी वितरण व्यवस्था निर्धारित तिथि पर सुचारु नहीं हो पाती। डीघ क्षेत्र के रामकि शुनपुर-बसहीं समेत अन्य ब्लाक क्षेत्रों के कई गांवों में वितरण न होने से कार्डधारक परेशान होकर रह गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने किया वितरण का दावा
ज्ञानपुर। नवागत जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी तक मामला पहुंचने पर बताया कि मशीनों के अपडेट न होने और सर्वर फेल रहने से समस्या उत्पन्न हुई। जानकारी पर तकनीशियनों के माध्यम से मशीन को ठीक कराकर वितरण को शुरु करा दिया गया। हालांकि बड़ा क्षेत्र होने से दो-चार गांवों में वितरण न होने की जानकारी मिली है वहां भी शीघ्र समाधान कर कार्डधारकों को राहत दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें