फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 जायरीनों का दल उमरा के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर के अलग अलग मोहल्लों से 46 जायरीनों का दल बुधवार को पवित्र उमरा के लिए सऊदी अरब रवाना हुआ। जायरीनों को रवाना करने के लिए सायं भदोही स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई। लोगों ने जायरीनों से हांथ मिलाया। गले मिले और उमरा के दौरान रहमतों की बारिश के लिए अल्लाह से दुआ की दरख्वास्त की। सभी जायरीन इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ जाएंगे जहां गुरूवार को उनकी जेद्दा की उड़ान है।
विज्ञापन

उमरा के लिए जा रहे जायरीनों में हाजी शमशेर खां, जुम्मन खां, सलीम अंसारी, अंजार अंसारी, राशिद बेग मिंटू, अब्दुल कयूम, हाफिज इरफान, अब्दुल मजीद मास्टर आदि 4.30 बजे स्टेशन पहुंच गए थे। उनसे मिलने के लिए लोग लगातार आ रहे थे। लोग जायरीनों को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल कर रहे थे। मिलने वालों में पूर्व विधायक जाहिद बेग, हसनैन अंसारी, मौ. फैसल अशर्फी, अलीशेर खां, अनीस खां, सुनील राईन, आजम खां, इम्तीयाज राईन, साजिद बेग, बदरेआलम, अलाउद्दीन अंसारी, हाजी मुमताज राईन, शेख हबीबुल्लाह आदि पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें