ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में रविवार को कुत्ते के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। गांव के दो युवक उसे तत्काल जिला पशु चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मोर को वन विभाग को सौंप दिया। सरपतहां से सटे शिवरामपुर में रविवार की सुबह 10 बजे एक मोर नृत्य कर रहा था, उसी दौरान एक कुत्ते ने मोर पर हमला कर दिया। गांव वालों ने देखा तो किसी तरह कुत्ते को भगाकर मोर को अचेत अवस्था में उठाया। गांव के हरीकिशन शुक्ला, शिवम और आशीष गौड़ आनन-फानन में उसे जिला पशु चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर की सलाह पर दोनों युवकों ने मोर को वन विभाग को सौंप दिया।