मोढ़। मकर संक्राति पर सोमवार को चकचंदा गांव की बारी में भेड़ा और तीतर की लड़ाई का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए पशुपालकों के भेड़े और तीतर एक दूसरे से भिड़े। ज्यादातर लड़ाई बराबरी पर छूटी। चकचंदा के पृथ्वीराज और तेजीपुर के तन्ने पाल का भेड़ा बराबरी पर रहे। चौथार के अमरनाथ यादव का भेड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया। सूर्यमणि यादव की देखरेख में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसी तरह तितिल की कुश्ती में जौनपुर के गहरपुर निवासी जितेंद्र यादव और चौथार के अमरनाथ यादव के तीतर की लड़ाई आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों की लड़ाई बराबरी पर छूटी। इस मौके पर सुरेंद्र पाल, प्रभुनाथ गौड़, दीना पाल, जितेंद्र यादव, गुलाब यादव, विकास सिंह, पृथ्वी गौतम, जोखन आदि मौजूद रहे।