ज्ञानपुर। ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों को दो दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने आठ और नौ जनवरी को सरकारी और निजी सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।