ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के समधा दवनपुर गांव में रविवार को छह लाख की लागत से बने इंटरलाकिंग मार्ग का अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश मंत्री श्रीराम दूबे ने विधि विधान पूर्वक लोकार्पण किया। उक्त इंटरलाकिंग गांव के गुलाब पाल के दरवाजे से गीता देवी के दरवाजे तक बनी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गांव में इंटरलाकिंग का कार्य हो रहा है। जल्द ही गांव के दूसरे मार्गों को भी इंटरलाकिंग किया जाएगा। साथ ही गांव की सभी बस्तियों को कीचड़ मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर देवीशंकर दूबे, नीरज श्रीवास्तव, रमेश पाल, भगवान दास बिंद, चिंतामणि चौबे, रामचंदर, जहूर नट, गामा बिंद, दिनेश श्रीवास्तव आदि रहे।