लालानगर। ज्ञानपुर विकासखंड के जौहरपुर गांव स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने जंतर-मंतर, ग्रेट वॉल ऑफ चाइना सहित अन्य कई मॉडलों का प्रदर्शन किया।
बच्चों की रचनात्मकता देखकर लोग चकित हो गए। मॉडलों में प्रमुख रूप से जंतर-मंतर, ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, मंदिर, विद्यालय का मॉडल एवं रसिया हाउस और अन्य कलाओं का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें वोटिंग के माध्यम से विद्यालय के अध्यापकों ने निर्णय सुनाया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जंतर-मंतर का मॉडल बनाने वाले छात्र संदीप, चंद्रप्रकाश एवं उनके समूह को मिला। द्वितीय स्थान पर मंदिर का मॉडल बनाने वाली छात्रा स्मृति और श्रेया रहीं। तीसरे स्थान पर द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना और चौथे स्थान पर रसिया हाउस का मॉडल रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्यामजी यादव, प्रधानाचार्य रामजी यादव, शिक्षक दिवाकर प्रताप सिंह, अयाज आलम, उषा सिंह, निधि मिश्रा, सुषमा सुशीला समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।