गोपीगंज। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के नगर इकाई अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने शनिवार को पालिका कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीएम को पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा कि वार्ड संख्या दो के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कई साल से वर्दी नहीं दी जा रही है, जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड नंबर तीन के संविदा कर्मचारियों को शासनादेश जारी होने के बावजूूद साप्ताहित अवकाश नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों की इस समस्या को लेकर कई बार पालिका ईओ से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक वर्दी नहीं मिल पाई है। इस दौरान उन्होंने अन्य वार्डों के कर्मचारियों की समस्या से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या समाधान की मांग की।