ज्ञानपुर। सूबे के स्टांप और नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। साढ़े चार साल के विकास के दम पर 2019 में भाजपा की सरकार बनेगी।
शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पार्टी की लोकसभा संचालन समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने से बिचौलियों की दुकान बंद हो गई है। योगी सरकार ने अपराधियों पर ऐसा प्रहार किया कि वह प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना से अब 13 से 70 साल तक के लोगों का पांच लाख तक नि:शुल्क इलाज होगा। ऋण माफी, गन्ना बकाया भुगतान, उज्जवला समेत अन्य योजनाओं से हर वर्ग का विकास हो रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने 18 साल की उम्र पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया कि 10 से 15 नवंबर तक बूथ समिति अभिनंदन, 17 को बाइक रैली, 19 को झांसी की रानी की जयंती और एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का विकास हो रहा है। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने आभार जताते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इससे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस मौके पर संजय राय, रमेश मिश्र, विधायक दीनानाथ भाष्कर, रविंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र दूबे, प्रदीप सिंह, महेंद्र बिंद, सपना दूबे, रिचा सिंह, रोहित पांडेय, सुनील मिश्र, गोरेलाल पांडेय, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
गुप्त मीटिंग में हुई चुनावी तैयारी की मंत्रणा
ज्ञानपुर। मुखर्जी पार्क में शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान अंत में मुख्य गेट को बंद कर 2019 के चुनाव की गुप्त मंत्रणा की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियेें के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय सतक वार्ता की गई।