फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में हुआ 2740 श्रमिकों का पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को श्रम विभाग की ओर से श्रमिक पंजीयन कैंप लगाया गया। इसमें श्रमिक कल्याण के लिए चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान 2740 श्रमिकों ने कैंप में अपना पंजीयन कराया। इसके साथ ही एक दिन में सबसे ज्यादा पंजीयन का सबसे बड़ा रिकार्ड है। श्रमिकों के लिए चल रही 19 प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें देने के लिए विभाग की ओर से जगह-जगह पर पंजीयन कैंप लगाया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को औराई ब्लॉक में कैंप लगाया गया। पंजीयन कैंप के मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा की सरकार की मंशा के अनुसार जनपद के सभी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 80 रुपये देकर तीन साल के लिए पंजीकृत श्रमिक हो जाएंगे। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अधिक से अधिक श्रमिकों से पंजीयन कराने की अपील करते हुए कहा कि जो श्रमिक योजना का लाभ ले रहे हैं, वह अन्य श्रमिकों को इसके बारे में जागरूक करें। औराई वीडियो श्यामजी ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों से श्रमिकों का नियमानुसार सत्यापन करनेे के साथ उन्हें योजना के बारे में बताने की अपील की। इस दौरान पंजीयन कैंप में कुल 2740 श्रमिकों ने अपना पंजीयन कराया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामनिवास और शशिकांत सरोज ने बताया कि यह प्रदेश स्तर पर एक दिन में पंजीयन का सबसे बड़ा रिकार्ड है। इसके पूर्व कानपुर ने 1100 श्रमिकों ने एक दिन में पंजीयन कराकर प्रदेश स्तर पर पहला रिकार्ड बनाया था। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सर्वेश शुक्ला, गुलाब त्रिपाठी, विरेंद्र यादव, रामविलास, आलोक मिश्रा, चुन्नू दूबे,शिवान अख्तर, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें