फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने निभाया वादा, दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों ने पुलिस हिरासत में मृत ऑटो चालक रामजी मिश्र की बेटी रेनू मिश्र से दो माह पूर्व किया वादा शनिवार को पूरा कर दिया। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने रेनू को एक लाख की आर्थिक मदद दी। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के धनापुर आवास पर डीघ प्रमुख प्रतिनिधि विष्णु स्वर्णकार और प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव राजेंद्र मिश्र शंकराचारी ने रेनू मिश्रा को मदद दी और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानों के उठाए गए कदम की लोगों ने सराहना की। इस मौके पर प्रधान रविशंकर, विनोद पांडेय, अनिल कुमार, हरिश्चंद्र यादव, पिंटू दूबे, विधायक प्रतिनिधि राजितराम यादव आदि रहे। बताते चले कि 29 जून को गोपीगंज पुलिस की हिरासत में गोपीगंज फुलबाग निवासी ऑटो चालक रामजी मिश्र की मौत हो गई थी। जिले के कई जन प्रतिनिधियों संग प्रधानों ने मदद का वादा किया था। कुछ जनप्रतिनिधियों का आश्वासन अब तक पूरा नहीं हो सका, लेकिन प्रधानों ने वादा पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें