फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को अविरल बनाने का संदेश देती है गंगेश्वरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गंगा मां को अविरल बनाने में हर किसी को आने आना होगा। इसके लिए जनांदोलन छेड़ने की जरूरत है। शनिवार को मर्यादपट्टी स्थित एक प्रतिष्ठान में गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली भोजपुरी फिल्म गंगेश्वरी के निर्माता अंबेश यादव ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज हर तरफ गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए आवाज उठ रही है। बताया कि फिल्म गंगेश्वरी के माध्यम से लोगों में संदेश देने का प्रयास किया गया है। इसकी शूटिंग वाराणसी, भदोही सहित पूर्वांचल की धरती पर की गई है। जनपद के मलेथू निवासी अंबेश ने कहा कि फिल्म समाज को बेहतर दिशा दे सकती है। बताया कि संसाधनों की कमी के कारण 12 वर्षों में फिल्म बनकर तैयार हो सकी है। इस दौरान फिल्म के हीरो गोपीगंज निवासी अमित पाठक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें