भदोही। हरियांव स्थित प्रेम बहादुर सिंह भदोही पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूम धाम से मनाया गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों का खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने दीप जलाकर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जिसके बाद छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग अंत तक डटे रहे। छात्रों ने लघु नाटिका, ड्रामा, डांस, गीत, आदि की प्रस्तुति दी। विधायक ने कहा की इस तरह के आयोजन से छात्रों को ऊर्जा मिलती है। बच्चों में छिपी प्रतिभा का पता चलता है तथा खूद बच्चे आत्मविश्वास से भर जाते है, जो उनके भविष्य को संवारने में सहायक होती है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रह्लाद दास गुप्ता, प्रबंधक दिनेश यादव, अध्यक्ष दिनेश चंद्र बरनवाल, प्रबंध निदेशक डा.एसपी गुप्ता, हाजी अब्दुल रब अंसारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, विनीत बरनवाल, ऋचा सिंह, कौशल गुप्ता ओम सिंह, वाईके श्रीवास्तव, रमानागेश,सचिन त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, अब्दुल हादी आदि रहे। प्रधानाचार्य विजय कुमार दूबे ने आगंतुको का आभार प्रकट किया।