फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के लिए चलेगा नारी सुरक्षा सप्ताह - प्रदीप सर के ध्यानार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पुलिस विभाग आगामी सात दिनों तक नारी सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाएगी। इस दौरान स्कूलों- कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला अपराध संबंधित कानूनी प्राविधान, महिला सुरक्षा के लिए चलने वाले विभिन्न सेवाओं के बारे में भी बताया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने पत्र जारी कर चार से 11 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्देश दिया है। पत्र आने के बाद जिले की पुलिस इसको सफल बनाने में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि तीनों तहसील क्षेत्रों के कम से कम 10 से 15 स्कूलों का चयन कर वहां जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाएंगी। तीनों क्षेत्राधिकारी महिला एवं पुरुष पुलिसकमियों, एंटी रोमियो टीम के साथ स्कूलों में जाएंगे। वहां पर गोष्ठी के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के बारे में बताएंगे। महिला सुरक्षा के क्या प्रावधान है, उन्हें विधिक जानकारी देना, 1090, यूपी 100, वूूमेन पावर, ट्वीटर सेवा, महिला कल्याण विभाग के रेस्क्यू वैन समेत अन्य सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में नारी सुरक्षा पर बनाई गई फिल्म को भी दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज भी ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में बड़ी संख्या में छात्राओं को विधिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें