फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी में प्रवेश के लिए आज तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दस जुलाई है। अंतिम तिथि तक आवेदन न कर पाने पर अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित हो सकते हैं। जिले के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद मेरिट जारी कर प्रवेश लिया जाएगा। जिले में बड़े पैमाने पर छात्रों के उत्तीर्ण होने से सबसे अधिक भार केएनपीजी कालेज पर ही रहता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि केएनपीजी कालेज में स्नातक में प्रवेश के लिए अब तक करीब पांच हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। कालेज प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों और अभिभावकों की मांग पर आवेदन तिथि बढ़ाकर दस जुलाई कर दी है। शासन की ओर से समय से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश होने से कालेज प्रशासन भी शीघ्रता करने में लगा है। शनिवार को कालेज प्रशासन की ओर से प्रवेश समिति की बैठक में चर्चा भी की गई। प्रवेश की तिथि समाप्त होने के बाद मेरिट जारी करने को लेकर सहमति बनी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मेरिट का इंतजार है। परीक्षा प्रभारी डॉ.आरएन शर्मा ने बताया कि प्रवेश को लेकर कालेज प्रशासन की बैठक हो चुकी है। प्रवेश की अंतिम तिथि के बाद मेरिट को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें