ज्ञानपुर (भदोही)। 30 जून को समाप्त हो चुकी इंस्पायर एवार्ड के लिए आवेदन तिथि को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। सत्र 2017-18 के लिए एक अप्रैल से 30 जून तक वेेब पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग संयुक्त सचिव कार्यालय की ओर से विद्यार्थियों की उत्सुकता देखते हुए वंचितों को मौका दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बताया गया कि इंस्पायर एवार्ड मानक योजनांर्तगत विद्यालयों को वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्देश दिया गया है।