फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण मास में 20 क्रासिंग बंद, 18 पर लगेंगे बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/सुभाषनगर(जौनपुर)।दस जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास में कांवड़ा यात्रा की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। रविवार को मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल, डीआईजी रतन कुमार ने जिले के जीटी रोड का निरीक्षण किया। ऊंज से लेकर बाबूसरायं तक जगह-जगह बने कुल 38 क्रासिंगों का जायजा लिया। इसमें 20 क्रासिंगों को श्रावण मास में पूरी तरह से बंद रखने और 18 क्रासिंगों पर बैरियर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में उत्तरी लेन कांवरियों के लिए परंपरागत रूप से सुरक्षित रहेगा। इस लेन पर पूरे श्रावण मास तक छोटे-बड़े किसी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। मंडलायुक्त और डीआईजी ने साथ चल रहे मातहतों को श्रावण मास में कांवरियों की सुरक्षा के लिए तैयारियों से संबंधी दिशा-निर्देश दिया। कहा कि श्रावण में जीटी रोड वन-वे होने पर चौकसी बढ़ाकर रखनी होगी। जिससे दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा, राही पर्यटक आवास में मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की। कांवरियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। सुरक्षाकर्मियों की कमी को देखते हुए गैर जनपद से फोर्स मंगाने को लेकर विचार किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी बिशाख जी, पुलिस अधीक्षक सचिंद्र कुमार पटेल, एडीएम हरीलाल यादव, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम प्रवरशील बरनवाल, क्षेत्राधिकारी रामकरन, एसओ ऊंज, गोपीगंज और औराई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



कैमरे की नजर में रहेंगे कांवरिए
सुभाषनगर। श्रावण मास में जनपद सीमा में प्रवेश करते ही कांवरियों को कैमरे की नजर से गुजरना होगा। ऊंज सीमा पर प्रशासन की ओर से श्रावण मास में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इससे किसी भी तरह की समस्या से निबटा जा सके। अवांछनीय तत्वों पर भी नजर रखी जा सके। सीओ रामकरण ने बताया कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सुरक्षाकर्मियों के अलावा कैमरा भी लोगों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें