फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कंपोजिट ग्रांट के 1.14 करोड़ जारी, चमकेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के 874 परिषदीय विद्यालयों की रंगाई-पोताई और मरम्मत कार्यों को कराने की राह आसान हो चुकी है। बारिश खत्म होते ही शासन की ओर से कंपोजिट ग्रांट अवमुक्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। पहली किस्त में कंपोजिट ग्रांट की 25 प्रतिशत धनराशि के रूप में 1.14 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिसे विद्यालय प्रबंध समितियों के खाते में भेजने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की रंगाई-पोताई, मरम्मत सहित रख-रखाव से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कंपोजिट ग्रांट का प्रविधान किया गया है। शिक्षण सत्र 2024-25 में कंपोजिट ग्रांट का मद से जिले के 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में से पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित 11 विद्यालयों को छोड़कर 874 विद्यालयों के लिए शासन की ओर से चार करोड़ 65 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
स्वीकृत धनराशि में से पूर्व में विद्यालयों में उपलब्ध कराए गए टैबलेट के संचालन को सिम खरीद के लिए छह लाख 99 हजार 200 रुपये अवमुक्त किए गए थे। शेष बचे चार करोड़ 58 लाख 25 हजार 800 रुपये में से 25 प्रतिशत धनराशि यानी एक करोड़ 14 लाख 56 हजार 450 रुपये अवमुक्त किए गए हैं। जिससे विद्यालयों में रंगाई-पुताई से लेकर जरूरी उपकरण की खरीद हेडमास्टर कर सकेंगे।
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट की धनराशि विद्यालयों को पांच श्रेणी में बांटकर भेजी जाती है। जिस विद्यालय में छात्र संख्या एक से 30 है, वहां 10 हजार, 31 से सौ बच्चों की संख्या पर 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह 101 से 250 बच्चों पर 50 हजार और 251 से 1000 बच्चों पर 75 हजार रुपये की धनराशि विद्यालयों के खाते में भेजी जाती है।
- कंपोजिट ग्रांट में 25 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त हुई है। इसी दर से विद्यालयों में भेजने की तैयारी की जा रही है। जिससे विद्यालयों में जरूरी कार्य संपन्न कराए जा सकें। -भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें