ज्ञानपुर। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के प्यार से यह स्पष्ट हो चुका है कि 23 कई को सपा, बसपा और कांग्रेस गई। अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने बाप-चचा के नहीं हुए वह बुआ के क्या होंगे। भ्रष्टाचार, दलाली के लिए गठबंधन हुआ है। चुनाव के बाद गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा।
वह रविवार को अलमऊ कंठीपुर में भाजपा के विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। नरेंद्र मोदी जैसा शक्तिशाली प्रधानमंत्री ही भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर बेझिझक प्रहार कर सकता है। पीएम देश से गरीबी, बेरोजगारी हटाने के लिए परेशान है तो विपक्ष उन्हें हटाने में जुटा है। देश से गरीबी हटाने के लिए अपने मत से पीएम को मजबूत करें। आपका एक-एक वोट आतंकियों के लिए एक-एक हजार किलो का बम होगा।