फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के संबंध में एसडीएम की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन छोटी से छोटी बिंदु पर गौर कर रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम रमेश कुमार ने चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी दिए गए अधिकारियों के साथ बैठक की। इनमे सर्विलांस, लेखा, मीडिया मानिटरिंग, मजिस्ट्रेट, उड़ाका दल आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि 16 अप्रैल से नामांकन कार्य शुरू हो रहा है। इसके साथ ही जनपद में चुनावी सरगर्मी तेज हो जाएगी। ऐसे में चुनाव ड्यूटी में आप लोगों की अहमियत बढ़ गई है। आप लोगों को छोटी से छोटी बात को लेकर न केवल सजग रहना है बल्कि मिलने वाली शिकायतों का संज्ञान लेना है। उन्होंने लोगों को बताया कि आप लोगों को आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए वाट्सएप ग्रूप भी बनाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक में नियुक्त मजिस्ट्रेटों, उड़न दस्ता, वीडियो निगरानी टीम आदि अधिकारियों ने भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ. नसीम अहमद अंसारी, जंगीलाल मौर्य, उत्तम कुमार, मदन कुमार चौरसिया, शंकर राम, राजकुमार, सतजंय सिंह, रतन कुमार, मारुफ अहमद, आरके चांदना, आशीष कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें