ज्ञानपुर। सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रयां की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा में कुल 729 बच्चों ने प्रतिभाग किया जबकि 28 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रयां की कक्षा छह, सात व नौ की प्रवेश परीक्षा में कुल 757 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें 28 ने परीक्षा छोड़ दी एवं 729 ने प्रतिभाग किया। प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपरह 12 बजे तक हुई। सेंट थामस स्कूल में प्रवेश परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन कराया गया। 22 कक्षाओं में 44 शिक्षकों की निगरानी में